जिला प्रशासन द्वारा 103820 लीटर दूध,  848 किलो पनीर, 9484  किलो दही, 8688 लीटर लस्सी, 319 किलो खीर और 7423 क्विंटल सब्जियों और फलों को घरों तक उपलब्ध

जिला प्रशासन द्वारा 103820 लीटर दूध,  848 किलो पनीर, 9484  किलो दही, 8688 लीटर लस्सी, 319 किलो खीर और 7423 क्विंटल सब्जियों और फलों को घरों तक उपलब्ध

जालंधर 27 अप्रैल - जिले में कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए लगाए गए कर्फ़्यू के दौरान लोगों के घरों तक जरूरी समान उपलब्ध करवाने की कडी के तौर पर आज जिला प्रशासन की तरफ से 103820  लीटर दूध और 7423  क्विंटल फल और सब्जियां लोगों के घरों तक उपलब्ध करवाई गई।

डिप्टी कमिश्नर जालंधर श्री वरिन्दर कुमार शर्मा की देख रेख में मिल्क फेड, मंडी बोर्ड और खुराक और सिविल सप्लाई विभाग की अलग अलग विभागों की टीमों ने शहर के हर क्षेत्रों में जरूरी समानों  की सप्लाई को विश्वसनीय बनाया जा रहा है।

                मैनेजर मिल्कफैड श्री रुपिन्दर सिंह सेखों के नेतृत्व में वेरका की टीमों द्वारा जिले के अधिक से अधिक घरों में दूध की सप्लाई को विश्वसनीय बनाया जा रहा है। प्राप्त विवरनों के अनुसार वेरका अधिकारत डीलरों की तरफ से 103820 लीटर दूध, 848 किलो पनीर, 9484 किलो दही, 8688 लीटर लस्सी और 319 किलो खीर उपलब्ध करवाई गई।

इस तरह जिला मंडी अधिकारी जालंधर दविन्दर सिंह के नेतृत्व में शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में 7423 क्विंटल फल और सब्जियां लोगों के घरों तक पहुँचाने को विश्वसनीय बनाईं गई जिससे लोगों को किसी तरह की कोई मुश्किल पेश ना आए।

इसी तरह जिला खुराक और सप्लाई कंट्रोलर नरिन्दर सिंह ने भी अलग -अलग टीमों के द्वारा किराना और अन्य जरूरी सामान लोगों के घरों तक उपलब्ध करवाई गई।

डिप्टी कमिश्नर श्री वरिंदर कुमार  शर्मा ने कहा कि लोगों को जरूरी सामान की प्राप्ति के लिए कोई मुश्किल पेश न आये इसके लिए हर संभव प्रयास किये जा रहे है

super visa